by

परेशानी संकट दूर करने के उपाय

[Total: 101    Average: 4.9/5]

परेशानी संकट दूर करने के उपाय

जीवन में उतार चढ़ाव तो आते ही रहते हैं | कभी-कभी जीवन रूपी यह गाड़ी हंसी-खुशी सुचारु रुप से आगे बढ़ती है तो कभी-कभी यह मानसिक, शारीकिक व आर्थिक परेशानियों में भंवर में डूबने लगती है | व्यक्ति तरह- तरह की परेशानी से घिर जाता है और संकट से मुक्ति पाने के लिए छटपटाने लगता है | अगर आप भी कुछ इसी तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा | इसमें आपको परेशानी दूर करने के उपाय मिलेंगे | इसे आजमाकर आप अपनी परेशानियों से छुटकारा पाने में सफल होंगे | नीचे दिए गए हैं परेशानी दूर करने के उपाय जो निश्चित है आपके लिए फायदेमंद होगा | ये उपाय हैं-

परेशानी संकट दूर करने के उपाय
परेशानी संकट दूर करने के उपाय

१) एक छोटा सा दिया बनाएं गोबर से | आप इसमें  रूई की बत्ती बनाकर डालें और ऊपर से तेल डालें | इस दीए को  दरवाजों के बीचो-बीच जला कर रखने से  बुरी नजर  द्वारा रक्षा की जा सकती है अपने घर की |

२) अगर आपके घर में प्रतिदिन झगड़े या क्लेश हो जो आपके मन को भी अशान्त कर देता है तो इस मानसिक परेशानी को दूर करने के उपाय में आप यह कार्य करें -एक सकोरा (कुल्लड़) ले मट्टी का | इसमें आप अल्प मात्रा में दूध डाल ले और उसमें  कुछ शहद की बूंद भी डाल दे | अब इसे आप अपने  घर के आंगन, कमरों और छत के ऊपर थोड़ा थोड़ा छिड़क दें | लेकिन ध्यान करें इस टोटके को करते वक्त मौन रहें |

३) पिसी हुई चीनी मिला ले गेंहू के आटे में | अब इसे रोज बिखेर दें चिंटियों के बिल के पास | संकट दूर करने के उपाय यह बहुत ही सरल उपाय है |

४) एक नारियल ले | इसे आप वारले अपने ऊपर से किसी भी मंगल या शनिवार के दिन | अब इस नारियल को आप अग्नि में अर्पित करे किसी देवस्थान की | इस क्रिया को आप पांच बार करें | ऐसा करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाएगें

५) प्रतिदिन कौआ को रोटी दे चीनी या गुड़ मिलाकर |

६) नित्य खाना बनाते समय पहली एक रोटी कुत्ते के लिए और एक गाय के​ लिए

बनाकर उन्हें खिलाए |

७) हर रोज कबूतर को दाना डाले |

८) प्रतिदिन बजरंगबली की पूजा करें | साथ ही साथ पाठ करें हनुमान चालीसा का |

९) किसी दरिद्र को दान दे अपनी व्यवहार की हुई एक जोड़ी पुरानी चप्पल |

१०) शनि देव को तेल चढ़ाने से भी मानसिक परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है | तेल शनिवार के दिन ही चढ़ाएं |

११) अपनी उम्र के वर्ष के समान संख्या में पक्षियों को खरीदने और फिर उन्हें स्वतंत्र कर दे | आपके ऊपर आया हुआ संकट कहां फुर्र हो गया आप जान भी नहीं सकेंगे |

१२) किसी भी महीने के पहले वाले बुधवार को रात्रि के समय कच्ची हल्दी की गांठ ले ले और इसे पीले कपड़े में बांधकर श्री कृष्ण भगवान को अर्पित करें | अब दूसरे दिन अर्थात गुरुवार को इसे पीले रंग की डोरी में बांधकर बांध ले अपने दाई भुजा में | यह उपाय आर्थिक परेशानी दूर करने के उपाय में अत्यंत ही सरल उपाय है |

१३) प्रतिदिन सुबह प्रातः एक रोटी निकाले श्राद्ध पक्ष में अपने पितरों के निमित्त | इसे किसी गाय को खिला दें सुबह ही | इस चमत्कारिक उपाय का प्रभाव  तुरंत पड़ता है और अल्प समय में ही आपकी मानसिक, आर्थिक एवं शारीरिक परेशानी दूर हो सुख- शांति और धन- संपत्ति की प्राप्ति होती है |

१४) आर्थिक परेशानी दूर करने के उपाय में आप यह भी अपना सकते हैं –इसके लिए आप एक सिक्का ले तांबे का और साथ में लक्ष्मीकारक कौड़ियां ले जिनकी संख्या ९ हो | अब इन दोनों चीजों को अगर आप अपने गल्ले या तिजोरी में रखते हैं तो आपको कभी भी आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा |

१५) प्रतिदिन बिना नागा जल अर्पित करें केले के वृक्ष में और साथ ही साथ दीपक जलाए धी का | इससे दरिद्रता दूर होती है घर की |

१६) सरसों  का तेल  किसी बर्तन में  लेकर नीचे रखें अपने पलंग के शनिवार के दिन | अब दूसरे दिन अर्थात रविवार को  गुलगुले बनाए उड़द की  दाल के  उसी तेल द्वारा | इन गुलगुलों को  दरिद्रनारायण को  खिलाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और दरिद्रता दूर होती है |

१७) दही, सिंदूर और उड़द की दाल के कुछ दाने लें | अब इन दानों पर सिंदूर तथा दही डालकर किसी पीपल के वृक्ष के नीचे रख दे | लौटते वक्त भूलकर भी पीछे ना देखें | इस क्रिया को आप किसी भी शनिवार के दिन शाम को आरंभ करें और सात शनिवार को लगातार दोहराए | निश्चित रूप से धन की प्राप्ति होगी |

१८) बार-बार की आने वाली परेशानी से बचने के लिए हर मंगलवार को बजरंगबली के मंदिर जाएं | धूप- दीप से उनकी पूजा कर चने और गुड़ का प्रसाद अर्पित करें | इस प्रसाद बांट दे वहीं पर |

१९) तीन गोमती चक्र लें | अब इनका चूर्ण बना लें तथा बिखेर दें हुए अपने घर के आगे | दुर्भाग्य और संकट दूर करने के उपाय में यह एक अचूक उपाय/टोटका है |

२०) कभी भी भूलकर भी कूड़ेदान को अपने घर के मुख्य द्वार के सामने न रखें | अन्यथा आपके घर के द्वार से ही आती हुई लक्ष्मी लौट जाएगी |

२१) अपने घर के पूजा स्थल या मंदिर में एक कलश रखें हरदम साफ पानी का | इसे आप एक आध दिन में बदलती रहें | ऐसा करने से धन की प्राप्ति होती है और लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है |

२२) रात्रि को सोने पूर्व अपने बाथरुम और रसोई घर में पानी भरकर रखें एक बाल्टी में | इससे निश्चित ही आपको लाभ होगा धन का |

२३) हर गुरुवार के दिन कोई मीठा किसी दरिद्र नारायण को खाने के लिए दे |

२४) हर शनिवार एक गरीब/भिखारी को भोजन कराएं |

२५) एक मुट्ठी चावल ले | इसे सात बार साफ पानी से धो लें | अब इसे आप इसे भगवान शिव को चढ़ाएं | ऐसा हर सोमवार को करें | आपके सभी कष्ट  दूर हो जाएंगे और  धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी |