by

मनोकामना पूर्ति टोटके अचूक गुप्त उपाय

[Total: 347    Average: 4.8/5]

मनोकामना पूर्ति टोटके अचूक गुप्त उपाय

मनोकामना पूर्ति टोटके, मनोकामना पूर्ति मंत्र, मनोकामना पूर्ति के अचूक गुप्त उपाय – मंदिर, मस्जिद, गिरजाघरों व गुरुद्वारों मे लगने वाली लोगों की भीड़ को देख आपके मन मे क्या ख्याल आता है! बिना संदेह हम यही कहते है की दुनियाभर मे लाखों-करोड़ों लोग हर दिन यहा जाकर अपनी-अपनी मनोकामनाए पूरी होने की गुहार भगवान से करते है। हर व्यक्ति की कोई न कोई मनोकामना जरूर होती है। कोई अच्छी नौकरी चाहता है, कोई रिश्तों मे सुधार चाहता है, कोई स्वस्थ्य जीवन की मनोकामना करता है, कोई दुआ करता है की बेटी- बेटा के लिए अच्छा जीवनसाथी मिल जाये, कोई अपने सपनों को पूरा करना चाहता है। इंसान की मनोकामनाए भी वक़्त के साथ कभी बदलती व बढ़ती रहती है। अगर कोई कुछ नहीं चाहता तो वो इंसान भी कही-ना-कही मोक्ष की कामना करता है, जो जीवन से विरक्त होना चाहता है। मनोकमनाओ का स्वरूप काफी विशाल है।

मनोकामना पूर्ति टोटके अचूक गुप्त उपाय
मनोकामना पूर्ति टोटके अचूक गुप्त उपाय

तो चलिए हम आपको बताते है की आप अपनी किसी भी मनोकमना को पूरा करने के लिए कैसे-कैसे उपाय कर सकते है। इनको पूरा करने के लिए अक्सर लोग जादू-टोटके से लेकर मंत्रों तक का सहारा लेते है। आप अपने दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए गाय के घी का दीपक जलाए व हर दिन तुलसी के पौधे मे जल चढ़ाएं। वैसे ये एक ऐसा काम है, जिसे अधिकतर हर भारतीय के घर मे आम तौर पर देखा भी जाता है। आगे दूसरा उपाय ये करे की रविवार के दिन श्वेत आक की जड़ लेकर उससे श्रीगणेश की प्रतिमा बनाएं, फिर खीर का भोग लगाए। श्रीगणेश की प्रतिमा की लाल कनेर के फूल व चंदन से पूजा करे। इसे आप पुष्य नक्षत्र मे करे, फिर पूजा के बाद श्री गणेशजी के बीज मंत्र (ऊँ गं) के अंत में नम: शब्द जोड़कर 108 बार जाप करें।

अन्य उपाय ये भी कर सकते है कि नए सूती लाल कपड़े में जटावाला नारियल को बांधकर बहते जल में
प्रवाहित कर दे। कहा जाता है ऐसा करने से भी इंसान की मनोकामनाए पूरी हो जाती है। वैसे अगर आपकी आस्था हनुमान जी पर है तो आप उन्हे भी प्रसन्न कर अपनी मनोकामना पूरी कर सकते है। ये एक खास टोटका है, जिसके लिए मंगलवार के दिन सुबह नहाकर आप बड़ पेड़ के 11 या 21 पत्ते तोड़ ले, जोकि कही से भी कटे-फटे ना हो और ना ही जमीन से गिरे हुए उठाए। इन पत्तों को साफ पानी से धोकर उसपर चन्दन से भगवान श्रीराम का नाम लिख दे। इसके उपरांत आप इन पत्तों की एक माला बना ले, जिसको पूजा मे इस्तेमाल होने वाले रंगीन धागे से बांधे। इस माला को लेकर आप किसी भी पास के हनुमान मंदिर मे जाकर हनुमान जी की मूर्ति को पहना दे। इस टोटके के इस्तेमाल मनोकामना पूरी होती है। इसके अलावा आप मंगलवार के दिन बेसन के पांच लड्डू का भोग गणेश जी को लगाए। एक लड्डू भगवान को चढ़ाकर बाकी चार परिवार के सदस्यों के बीच प्रसाद के रूप मे बाँट दे। बचे हुए उस एक लड्डू को आप अगले दिन घर के किसी बड़े या मुखिया को दे दे। ऐसा करने से जल्द इच्छा पूरी होती है। अब एक और टोटका आप जान ले, जिसके लिए अगर व्यक्ति शुक्लपक्ष मे शनिवार के दिन एक बांसुरी में चीनी भरकर किसी एकांत जगह पर दबा दे तो उसकी आजीविका  मनोकामना पूरी हो जाती है।

बहुत से लोगों की ये शिकायत होती है की उनकी तो हमेशा किस्मत ही खराब रहती है। वैसे ऐसा होता नहीं है, पर फिर भी आप एक छोटा सा काम हर रोज कर सकते है। हर रोज सुबह उठकर सबसे पहले ही दोनों हाथों की हथेलियों को कुछ क्षण  देखकर, फिर उसे अपने चेहरे पर तीन चार बार फेरे ले, क्यूकी माना गया है की हथेली के ऊपरी भाग में मां लक्ष्मी, बीच के भाग मे मां सरस्वती और नीचे के भाग मे भगवान विष्णु का स्थान होता है। ऐसा हमारे धर्म ग्रंथों का कहना है, जिसको आप नक्कार नहीं पाते। तो इसलिए हर रोज अपनी हथेलियों को देखना ना भूले, इससे भाग्य उदय मे सहायता मिलती है।

इन सबके अलावा मनोकामना पूर्ति के लिए एक मंत्र विद्या का सहारा भी लिया जा सकता है। ये मंत्र है: ईं ह्रीं कं ह्रीं ईं इसका जाप करने के लिए पहले एक नारियल ले (जो की जटा से युक्त हो), फिर उसे तिल के तेल से गीला करले व सिंदूर से उसे पूरा रंग दें। फिर माँ भगवती जगदम्बा से प्राथना करते हुए अपनी मनोकामना को ध्यान मे रखे। इसके बाद आप बताए गए मंत्र का 15 (१५) मिनट तक जाप उतनी ही जोर से करे की वो किसी और को सुनाई ना दे। इस प्रक्रिया को आप 7 दिन तक करे, फिर आखिरी दिन नारियल को किसी नदी या तालाब मे विसर्जित कर दें। फिर घर से बाहर वाले बच्चों की बीच मिठाई या धन का दान दे। ऐसा करने से आपकी इच्छा पूर्ण होती है।

वैसे कहा जाता है की हर इच्छा को पूरा करने का मूल मंत्र सिर्फ परिश्रम होता है। लेकिंग बहुत से लोग पूरी जी-जान लगाकर अपना काम पूरी ईमानदारी से करते है व परिश्रम करने मे कोई कमी नहीं रखते। बावजूद इसके उन्हे सफलता नहीं मिलती। ऐसे मे इंसान दूसरे उपाय आज़माकर देखना चाहता है, जोकि सफल परिणाम भी देते है। तो हम उम्मीद करते है की ऊपर बताए गए समस्त उपाय आपकी मदद करेंगे और आपकी हर मनोकामनाओ पूरा हो।